HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Weather: लखनऊ में जानिए कब से शुरू होगी झमाझम बारिश, इस समय छाए हैं बादल

Lucknow Weather: लखनऊ में जानिए कब से शुरू होगी झमाझम बारिश, इस समय छाए हैं बादल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी से राहत मिली है। शनिवार की सुबह हल्की बारिश और मौसम बदलने से लोगों को उमस से राहत मिली है। इस समय लखनऊ में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि जल्द ही बारिश शुरू होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। दरअसल, बीते कई दिनों से राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी का लोग सामना कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी से राहत मिली है। शनिवार की सुबह हल्की बारिश और मौसम बदलने से लोगों को उमस से राहत मिली है। इस समय लखनऊ में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि जल्द ही बारिश शुरू होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। दरअसल, बीते कई दिनों से राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी का लोग सामना कर रहे हैं।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

भीषण गर्मी के कारण लोग बहुत ही परेशान थे। बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के बाद लोग अब तेज बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि गर्मी और उमस जैसी स्थिति से निजात मिल सके। लखनऊ के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद तक में मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। इसके साथ ही पूर्वांचल में भी मौसम ने करटव ली है। वहां पर तेज बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा के कारण मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को सुहाना अहसास करा रही थी। हालांकि, 84 फीसदी ह्यूमिडिटी और सुबह 8 बजे ही 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान लोगों को उमस का भी अहसास कराता रहा। दिन में मौसम के भारी रहने और बारिश की उम्मीद जताई गई है। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...