HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Weather News : लखनऊ में रूक-रूक हो रही बारिश से मौसम बना सुहावना, प्रदेश के 75 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

Lucknow Weather News : लखनऊ में रूक-रूक हो रही बारिश से मौसम बना सुहावना, प्रदेश के 75 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

राजधानी में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। इसी का नतीजा है कि बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। वहीं कुछ इलाकों में जोरदार बारिश भी हुई। सुबह से बादलों की आंख मिचौली शुरू हो गई थी। तेज बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने बारिश का खूब मजा उठाया। बारिश के बाद हल्की ठंडक बढ़ने के बाद शहर में जलभराव की समस्या भी शुरू हो गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। इसी का नतीजा है कि बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। वहीं कुछ इलाकों में जोरदार बारिश भी हुई। सुबह से बादलों की आंख मिचौली शुरू हो गई थी। तेज बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने बारिश का खूब मजा उठाया। बारिश के बाद हल्की ठंडक बढ़ने के बाद शहर में जलभराव की समस्या भी शुरू हो गई।

पढ़ें :- Monsoon Big Update : इस साल हो सकती है जोरदार बारिश, सामान्‍य से 104 फीसदी बारिश का पूर्वानुमान

मंगलवार को भी सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही के बीच राजधानी में बारिश-बूंदाबांदी होती रही। इससे दिन भर मौसम खुशनुमा बना रहा। खुशनुमा मौसम का लुत्फ लेने क लिये शाम को लोग घरों से बाहर निकले। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रात तीन बजे से लेकर सुबह छह बजे तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।  लखनऊ के आसमान पर काले बादल छाये हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं. तीन घंटे की हुई बारिश के कारण यहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।  बता दें कि, पिछले दिनों लखनऊ शहर का अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वो अब लुढ़क कर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। यहां के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

लखनऊ मौसम केंद्र ने बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मंगलवार को अच्छी बारिश हुई थी। गुरुवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि गरज व चमक के साथ तेज बारिश होगी, जिससे तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी। मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्री-मानसून बारिश भी इसी बीच होगी।  तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ मौसम केंद्र लगातार बदल रहे मौसम की मॉनिटरिंग कर रहा है। लखनऊ में आधी रात को हुई गरज चमक के साथ तेज बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। यह फिलहाल जारी रहेगा।

प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश होगी

पढ़ें :- Weather Good News: चिपचिपाती गर्मी के बीच IMD ने दिया राहतभरा अपडेट, फिर लौट रहा मॉनसून

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश होगी।  इससे तापमान में गिरावट देखी जाएगी। फिलहाल बुधवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कानपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, वाराणसी में अधिकतम तापमान 39, झांसी में 32 से 35, मुरादाबाद में 36, आगरा में 33, अलीगढ़ में 34, इटावा में 30, बरेली में 33, बांदा में 33, मेरठ में 36, प्रयागराज में 37, चित्रकूट में 34 और अयोध्या में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने का पूर्वानुमान है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...