HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ की निवर्तमान मेयर संयुक्ता भाटिया की तबियत खराब, मिलने पहुंची मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल

लखनऊ की निवर्तमान मेयर संयुक्ता भाटिया की तबियत खराब, मिलने पहुंची मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल

राजधानी लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया की हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संयुक्ता भाटिया को आलमबाग में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

राजधानी लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया की हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संयुक्ता भाटिया को आलमबाग में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- नौतनवा:विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से बनेगा खनुआ के डंडा नाले पर बड़ी पुल,ग्रामीणों में ख़ुशी

अचानक सीने में दर्द के चलते किया गया भर्ती

संयुक्ता भाटिया की तबीयत रात में खराब होने लगी अचानक घबराहट और बेचैनी होने लगी। इसके बाद संयुक्ता भाटिया के सीने में और बाह में दर्द होने लगी। इसके बाद उन्हें सुबह पांच बजे के करीब नजदीक के निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बार पार्टी ने नहीं दिया टिकट

करीब 12 घंटे तक वह अस्पताल में रही। संयुक्ता भाटिया को डॉक्टरों की पूरी निगरानी में रखा गया था। इसके बाद उनको वापस उनके आवास पर लाया गया था। संयुक्ता भाटिया लखनऊ की पहली मेयर रही है। हालांकि पार्टी की तरफ से इस बार उनको टिकट काट दिया गया है।

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने अस्पताल पहुंच कर लिया हाल-चाल

वहीं दूसरी तरफ पार्टी की मौजूदा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल नामांकन से पूर्व सबसे पहले पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया से मिलने पहुंची। अस्वस्थ होने की सूचना वह आलमबाग स्थित अवध हॉस्पिटल पहुंचकर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने उसके बाद नगर निगम पहुंच कर मेयर पद के लिए नामांकन किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...