HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाकाल यात्रा : अग्निमंथन से प्रकट हुई अग्नि, महामृत्युंजन यज्ञ शुरु

महाकाल यात्रा : अग्निमंथन से प्रकट हुई अग्नि, महामृत्युंजन यज्ञ शुरु

राजेन्द्रनगर के महाकाल मन्दिर में तीन दिवसीय नव वर्ष महोत्सव का आगाज शनिवार को हुआ। उत्सव की शुरुआत सुबह 11 बजे ध्वज यात्रा से हुई। यात्रा हनुमान सेतु मंदिर घाट स्थित गोमती नदी से घट में जल लेकर राजेन्द्र नगर डीएवी चौराहे तक ध्वज यात्रा निकाली गई। वहां से ध्वज यात्रा ढोल-ताशे और जयकारों के साथ महाकाल मंदिर पहुंची।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ । राजेन्द्रनगर के महाकाल मन्दिर में तीन दिवसीय नव वर्ष महोत्सव का आगाज शनिवार को हुआ। उत्सव की शुरुआत सुबह 11 बजे ध्वज यात्रा से हुई। यात्रा हनुमान सेतु मंदिर घाट स्थित गोमती नदी से घट में जल लेकर राजेन्द्र नगर डीएवी चौराहे तक ध्वज यात्रा निकाली गई। वहां से ध्वज यात्रा ढोल-ताशे और जयकारों के साथ महाकाल मंदिर पहुंची।

पढ़ें :- Ayodhya Visit : पीएम मोदी का राम नगरी में आज दो घंटे का जानें कैसा है शेड्यूल? रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो

इस शोभायात्रा मे बैंड के साथ भूत प्रेत भी शामिल थे जो पूरी मस्ती के नृत्य करते हुए चल रहे थे। मंदिर के द्वार पर शंखनाद के साथ यात्रा में शामिल संतों और भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद पंचकुंडीय महालक्ष्मी और महामृत्युंज्य यज्ञ के लिए वेदी का पूजन किया गया। यज्ञ मे बिना माचिस के अरणी मंथन विधि से लकड़ी को रगड़कर यज्ञ के लिए पवित्र अग्नि प्रकट की गई। उसके साथ ही प्रथम देव गणेश भगवान का पूजन कर सूक्त पाठ दोपहर मे किया गया।

संयोजक अतुल मिश्रा ने बताया कि दूसरे दिन 2 जनवरी को पंचकुंडीय यज्ञ सुबह 11 और महालक्ष्मी यज्ञ दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। मुख्य अनुष्ठान सोमवार 3 जनवरी को होगा। उस दिन सुबह 4:20 पर हरिहर जल से अभिषेक किया जाएगा। सुबह 4:40 बजे बाबा का श्रंगार के बाद सुबह 5:10 बजे भस्म आरती होगी। उसके बाद 5:40 पर मंगल भोग होगा। इस क्रम में 11 बजे महामृत्युंज्य यज्ञ, शाम 6 बजे बाबा का रुद्राभिषेक, शाम 7:30 बजे बाबा का श्रंगार, रात 8:30 बजे बाबा की महा आरती होगी। पूर्णाहुति के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यज्ञाचार्य पंडित वीरेन्द्र शुक्ला, पंडित राम बिहारी, पंडित महादेव शास्त्री, पंडित गौरव मिश्रा, पंडित मोहित द्वारा यज्ञ चल रहा है। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम कपूर, महामंत्री गिरीश चन्द्र और कोषाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल और गीता कपूर मौजूद रहे।

पढ़ें :- PM मोदी आज करेंगे राम लला के दर्शन, अयोध्या में मेगा रोड शो; ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत की तैयारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...