HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महाराष्ट्र : Satara landslide 6 लोगों की मौत और आठ लापता, NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी

महाराष्ट्र : Satara landslide 6 लोगों की मौत और आठ लापता, NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी

महाराष्ट्र ​(Maharashtra)  बारिश मौत का कहर बनकर टूट रही है। इस राज्य में कई जगह भूस्खलन होने से अब तक सैकड़ों लोगों ने जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र के सातारा ( Satara ) जिले में अंबेघर गांव में हुए भूस्खलन वाली जगह से शनिवार को NDRF की रेस्क्यू टीम ने 6 शव बरामद किए गए है, जबकि 8 अन्य के लिए तलाशी अभियान जारी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सतारा। महाराष्ट्र ​(Maharashtra)  बारिश मौत का कहर बनकर टूट रही है। इस राज्य में कई जगह भूस्खलन होने से अब तक सैकड़ों लोगों ने जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र के सातारा ( Satara ) जिले में अंबेघर गांव में हुए भूस्खलन वाली जगह से शनिवार को NDRF की रेस्क्यू टीम ने 6 शव बरामद किए गए है, जबकि 8 अन्य के लिए तलाशी अभियान जारी है। जिला प्रशासन ने ने बताया कि इस गांव में हुए भूस्खलन (landslide) में कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका हैं क्योंकि 4 से 5 घर मलबे में दफन हो गए हैं।

पढ़ें :- Video: इंजीनियर ने मुंबई के अटल सेतु से कूद कर दे दी अपनी जान, सामने आया घटना का वीडियो

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि हमने अंबेघर में तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक 6 शव बरामद किए हैं। सातारा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने बताया कि स्थानीय पुलिस, निवासियों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पाटन तहसील में दो अन्य गांवों – मीरगांव और धोखावले में भी भूस्खलन हुआ है। जहां क्रमश: 12 और चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि इन स्थानों पर भी बचाव अभियान जारी है। सातारा के जिलाधिकारी शेखर सिंह ने बताया कि इन तीन भूस्खलनों में करीब 30 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...