1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को ​सबसे ज्यादा मिल रहीं सीटें, महाविकास अघाडी को झटका

Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को ​सबसे ज्यादा मिल रहीं सीटें, महाविकास अघाडी को झटका

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज संपन्न हो गयी है। चुनाव के नतीज 23 नवंबर को आयेंगे। हालांकि, इससे पहले महाराष्ट्र चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज संपन्न हो गयी है। चुनाव के नतीज 23 नवंबर को आयेंगे। हालांकि, इससे पहले महाराष्ट्र चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन सरकार बनाते हुए दिख रही है, जबकि दो एग्जिट पोल में महाविकास अघाड़ी को बहुमत मिलने के आसार हैं।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Crash : 24 हजार से ज्यादा टूटा सोना, चांदी की कीमत 2 लाख पहुंची और अब कितना गिरेगा भाव?

वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा, “महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव थोड़ी देर पहले समाप्त हो गया। सब कुछ अब EVM में बंद हो गया है। अब अलग-अलग संस्थाओं के एग्जिट पोल आने लगे हैं…हम एग्जिट पोल पर सवाल नहीं करना चाहते हैं…एग्जिट पोल पर कितना विश्वास करना है कितना नहीं ये हम जनता पर छोड़ते हैं लेकिन महाराष्ट्र में एक बात तय हो चुकी है कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की पूर्णबहुमत की सरकार आने वाली है..”

. मैट्रिज का पहला एग्जिट पोल सामने आया है। इसमें भाजपा को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 110 ये 130 सीटें मिल सकती हैं।

. चाणक्य के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनाते हुए दिख रही है। यहां पर महायुति को 152 से 160 और एमवीए को 130 से 138 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि अन्य को छह से आठ सीटें मिल रही हैं।

. टाइम्स नाऊ जेवीसी के एग्जिट पोल में महायुति 150-167, एमवीए को 107-125 और अन्य को 13-14 सीटें मिलने का अनुमान है।

पढ़ें :- राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर अमेरिका में शुरू हुआ विरोध, सर्वे के अनुसार 66 प्रतिशत युद्ध के खिलाफ

. एसएएस के एग्जिट पोल में महायुति 127-135, एमवीए को 147-155 और अन्य को 10-13 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...