1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra News: गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में भीषण अग्निकांड, सात की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Maharashtra News: गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में भीषण अग्निकांड, सात की मौत, 50 से ज्यादा घायल

सात मंजिला ये इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है। इस अग्निकांड में सात लोगों की जान चली गयी है, जबकि 39 लोगों का कूप और एचबीटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोरेगांव में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां की एक सोसाइटी की इमारत में भीषण आग लग गई। भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसमें से पांच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है।

पढ़ें :- Maharashtra News : Maha Vikas Aghadi ने सीट बंटवारे का किया एलान, जानें कौन-कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

मीडिया रिपोर्ट की माने तो आग जय भवानी भवन में तड़के तीन बजे लगी। सात मंजिला ये इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है। इस अग्निकांड में सात लोगों की जान चली गयी है, जबकि 39 लोगों का कूप और एचबीटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है।

उन्होंने कहा कि, मैं नगर निगम आयुक्त और पुलिस से लगातार बात कर रहा हूं… जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, सरकार उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी… जो लोग घायल हैं उनका इलाज सरकार की ओर से कराया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...