1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: आखिर आ गई एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार की बारी, फडणवीस को मिलेगा ये अहम विभाग

Maharashtra Politics: आखिर आ गई एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार की बारी, फडणवीस को मिलेगा ये अहम विभाग

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार का समय आ ही गया। लंबे समय से इसका इंतजार हो रहा था। दरअसल, एक महीने से ज्यादा का समय सरकार बने हुए हो गया है लेकिन कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ था। इसको लेकर उद्धव गुट की तरफ से लगातार एकनाथ शिंदे गुट पर हमले किए जा रहे थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार (Eknath Shinde Govt.) के कैबिनेट विस्तार (cabinet extension) का समय आ ही गया। लंबे समय से इसका इंतजार हो रहा था। दरअसल, एक महीने से ज्यादा का समय सरकार बने हुए हो गया है लेकिन कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ था। इसको लेकर उद्धव गुट की तरफ से लगातार एकनाथ शिंदे गुट पर हमले किए जा रहे थे।

पढ़ें :- केरल : वायनाड लोकसभा सीट पर शाम 4 बजे तक 57.74 फीसदी मतदान, राहुल गांधी इसी सीट से हैं उम्मीदवार

वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि मंगलवार को एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। इस दौरान करीब एक दर्जन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सबसे अहम गृह मंत्रालय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) के खाते में जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि, इससे पहले उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ 30 जून को ली थी। तब से सरकार दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रही है।

 

पढ़ें :- General Election 2024 Live Update : मणिपुर और त्रिपुरा में जमकर हुई वोटिंग, जानें दूसरे चरण में कितने प्रतिशत हुआ मतदान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...