Mahindra Festive Offer : Great offers on these Mahindra SUVs—seize the opportunity to save अगर आप त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो नवरात्रि का मौका आपके लिए सुखद हो सकता है। इस दौरान वाहन कंपनिया कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर देती है।
Mahindra Festive Offer : अगर आप त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो नवरात्रि का मौका आपके लिए सुखद हो सकता है। इस दौरान वाहन कंपनिया कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर देती है। महिंद्रा भी अक्टूबर 2026 में अपनी चुनिंदा SUV और इलेक्ट्रिक कारों पर ऑफर्स दे रही है। इनमें Scorpio N, Scorpio Classic, Thar, XUV 3XO और XUV400 EV जैसे मॉडल शामिल हैं। कुछ वेरिएंट पर कैश Discount और एक्सेसरीज को मिलाकर 1.50 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है।
Scorpio N
महिंद्रा की Scorpio N पर इस महीने सबसे ज्यादा छूट दिया जा रहा है। इसके Z8L और Z8T 4WD ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये की Accessories का फायदा मिल रहा है। यानी ग्राहक को कुल 1.50 लाख रुपये तक का बेनिफिट मिल सकता है।
कैश डिस्काउंट
Scorpio N के Z8L और Z8T 2WD ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 50,000 रुपये का Cash Discount दिया जा रहा है। इसके साथ 25,000 रुपये की एक्सेसरीज भी मिल रही हैं। इस तरह इन Variant पर कुल फायदा 75,000 रुपये तक पहुंच जाता है।
Scorpio Classic
स्कॉर्पियो क्लासिक के S वेरिएंट पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये की एक्सेसरीज का फायदा मिल रहा है। यानी इस वेरिएंट पर कुल 35,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।
कैश डिस्काउंट
वहीं S11 वेरिएंट पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही हैं। यहां कुल बेनिफिट 45,000 रुपये तक है।