HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Major accident on Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पांच लोगो की मौके पर मौत, तीन घायल

Major accident on Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पांच लोगो की मौके पर मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा  में  यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर शुक्रवार की रात को वैन और अज्ञात वाहन जबर्दस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की घटना स्थल  पर ही मौत हो गई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Major accident on Yamuna Expressway:  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा  में  यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर शुक्रवार की रात को वैन और अज्ञात वाहन जबर्दस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की घटना स्थल  पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पढ़ें :- सीएम योगी ने मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, बोले-निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं

तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे रबूपुरा थानांतर्गत इलाके में नोएडा से जेवर की और जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूरी पर एक ईको वैन नंबर डीएल 3 सीसी 7136 में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे

टक्कर की वजह से वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में आठ लोग सवार थे। जिसमें से पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन बच्चे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे।ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर जाने के दौरान यह हादसा हो गया।

पढ़ें :- योगी राज में 222 दुर्दांत अपराधियों का एनकाउंटर, 142 अरब से अधिक की संपतियां जब्त, यूपी पुलिस बनी देश का रोल मॉडल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...