1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बंगाल में चुनाव की घोषणा की बाद ECI का बड़ा फैसला! मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया

बंगाल में चुनाव की घोषणा की बाद ECI का बड़ा फैसला! मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया

West Bengal Elections 2026 : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही बड़ा फैसला लिया है। ECI ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पद से हटा दिया है। इसके साथ ही आयोग ने सीधे तौर पर सात AERO अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया। नंदिनी चक्रवर्ती और जगदीश प्रसाद मीणा को हटाने के बाद नए मुख्य सचिव और गृह सचिव की नियुक्ति भी की गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक, राज्य में पांच नए ST-SC और OBC 'सांस्कृतिक एवं विकास बोर्ड' का होगा गठन

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने नंदिनी चक्रवर्ती की जगह 1993 बैच के IAS अधिकारी दुष्यंत नारियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि जगदीश प्रसाद मीणा की जगह पर संगमित्रा घोष को नए गृह सचिव के रूप में तैनाती मिली है। घोष 1997 बैच की IAS अधिकारी हैं। आयोग ने यह आदेश तुरंत लागू करने और इन अधिकारियों के शामिल होने की रिपोर्ट 16 मार्च (सोमवार) को दोपहर 3 बजे तक भेजने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा, ECI ने यह भी निर्देश दिया है कि ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को चुनाव से जुड़े किसी भी पद पर तब तक तैनात नहीं किया जाएगा जब तक चुनाव पूरी तरह संपन्न न हो जाए।

बता दें कि ECI ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे। इस बीच, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को पद से हटाने के साथ सात AERO अधिकारियों निलंबित करने के फैसले पर सियासी घमासान छिड़ना तय है। एसआईआर के दौरान नंदिनी चक्रवर्ती के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में गैर-अनुपालन के मामले शामिल थे। इसमें चार चुनाव अधिकारियों दो ERO और दो AERO के खिलाफ FIR दर्ज न कराने की कार्रवाई शामिल थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...