HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. महिलाओं पर ओछी, असभ्य, अशिष्ट एवं निम्नस्तरीय टिप्पणियां करना सीएम नीतीश कुमार की आदत में शुमार हो चुका है: तेजस्वी यादव

महिलाओं पर ओछी, असभ्य, अशिष्ट एवं निम्नस्तरीय टिप्पणियां करना सीएम नीतीश कुमार की आदत में शुमार हो चुका है: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि, महिला हो कुछ जानती हो? महिलाओं पर ओछी, गैर वांछित, असभ्य, अशिष्ट एवं निम्नस्तरीय टिप्पणियां करना मा॰ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आदत में शुमार हो चुका है। प्रदेश के लिए यह अत्यधिक गंभीर व चिंतनीय विषय है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में आरजेडी विधायक पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अब राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, महिलाओं पर ओछी, गैर वांछित, असभ्य, अशिष्ट एवं निम्नस्तरीय टिप्पणियां करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की आदत में शुमार हो चुका है।

पढ़ें :- BJP MLA नितेश राणे के विवादित बोल पर तेजस्वी यादव का पर निशाना, कहा-क्या प्रधानमंत्री जी इन्हें दिल से माफ करेंगे?

दरअसल, बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने आरजेडी विधायक रेखा देवी के भाषण पर ऐतराज जताते हुए कहा कि, आप क्या बोल रही हैं। ‘अरे, महिला हो। कुछ जानती नहीं हो। बोल रही है, कहां से आकर। इन लोगों के साथ आकर। अरे 2005 के बाद ही न महिला को आगे बढ़ाए हैं। ऐसे ही बोल रही हो, फालतू। इसीलिए हम कह रहे हैं कि चुपचाप सुनो।’ नीतीश कुमार के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि, महिला हो कुछ जानती हो? महिलाओं पर ओछी, गैर वांछित, असभ्य, अशिष्ट एवं निम्नस्तरीय टिप्पणियां करना मा॰ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आदत में शुमार हो चुका है। प्रदेश के लिए यह अत्यधिक गंभीर व चिंतनीय विषय है।

उन्होंने आगे लिखा कि, CM ने कुछ दिन पूर्व आदिवासी वर्ग की BJP की महिला MLA पर भी सुंदरता संबंधित भद्दी टिप्पणी की थी। आज अनुसूचित जाति की दो बार से महिला MLA रेखा पासवान जी पर टिप्पणी की। सृष्टि के सबसे बड़े ज्ञाता, ध्याता, व्याख्याता और रचयिता तो नीतीश जी बन चुके है, इनको छोड़ कर किसी को कुछ पता नहीं, किसी को कुछ आता-जाता नहीं।

 

पढ़ें :- प्रधानमंत्री जी ने ट्रेनों की ऐसी स्थिति कर दी है कि ट्रेन समय पर चले या न चले लेकिन रेल हादसा जरूर हो जाता है: तेजस्वी यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...