1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक, राज्य में पांच नए ST-SC और OBC ‘सांस्कृतिक एवं विकास बोर्ड’ का होगा गठन

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक, राज्य में पांच नए ST-SC और OBC ‘सांस्कृतिक एवं विकास बोर्ड’ का होगा गठन

West Bengal Elections : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी सरकार ने ST-SC और OBC को साधने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। सरकार इन वर्गों की 5 जातियों के पांच नए 'सांस्कृतिक एवं विकास बोर्ड' गठित करने जा रही है। सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया है। यह चुनाव से ठीक पहले ST-SC और OBC को साधने के लिए बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

West Bengal Elections : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी सरकार ने ST-SC और OBC को साधने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। सरकार इन वर्गों की 5 जातियों के पांच नए ‘सांस्कृतिक एवं विकास बोर्ड’ गठित करने जा रही है। सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया है। यह चुनाव से ठीक पहले ST-SC और OBC को साधने के लिए बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

पढ़ें :- Menstrual Leave Petition : पीरियड्स लीव याचिका पर CJI सूर्यकांत का 'सुप्रीम इनकार', बोले-खत्म हो जाएगा महिलाओं का करियर , नहीं देगा कोई नौकरी

सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारी सरकार शीघ्र ही मुंडा (ST), कोरा (ST), डोम (SC), कुंभकार (OBC) और सदगोप (OBC) समुदायों के लिए पाँच नए ‘सांस्कृतिक एवं विकास बोर्ड’ गठित करने जा रही है। ये समुदाय बंगाल की जीवंत संस्कृति और ताने-बाने का एक अभिन्न अंग हैं। मैं उन सभी को अपनी हार्दिक बधाई देता हूँ।

टीएमसी प्रमुख ने आगे लिखा, ‘ये बोर्ड इन समुदायों की अनूठी भाषाओं और परंपराओं की रक्षा करेंगे, साथ ही उनके लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ और रोज़गार के अवसर सुनिश्चित करेंगे। ये उनके पारंपरिक अधिकारों की सुरक्षा करेंगे और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को और गति प्रदान करेंगे। वर्ष 2013 से, हमने हमारे समाज के कमज़ोर वर्गों के लिए ऐसे अनेक बोर्डों की स्थापना की है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।’

ममता बनर्जी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘माँ, माटी, मानुष’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का अर्थ है कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए सदैव समर्पित हैं कि कोई भी समुदाय पीछे न छूट जाए। हमारा लक्ष्य अत्यंत सरल है: समावेशी प्रगति और अटूट समर्थन के माध्यम से हर चेहरे पर मुस्कान लाना। जय बांग्ला!’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...