1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Manmohan Singh Death: पीएम मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह के किए अंतिम दर्शन, अमित शाह और जेपी नड्डा भी रहे मौजूद

Manmohan Singh Death: पीएम मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह के किए अंतिम दर्शन, अमित शाह और जेपी नड्डा भी रहे मौजूद

Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह गुरुवार को निधन हो गया। जिसके बाद पूरे देश में शोक लहर दौड़ गयी है। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग पर उनके आवास पर रखा गया है। जहां देश की जानी-मानी हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रही है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs AFG Test, ODI Series schedule: भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट व वनडे सीरीज का ऐलान, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच

पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा। आज देर रात 1 बजे , मनमोहन सिंह की एक बेटी अमेरिका से भारत लौटेंगी। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की तरह ही मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए जगह की मांग करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...