1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मनोज यादव ने समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन

मनोज यादव ने समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन

समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड दिल्ली के विस्तार की कड़ी में दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्तावित नामों को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने स्वीकृत करते हुए पूरी कार्यकारिणी को अनुमोदित कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड दिल्ली के विस्तार की कड़ी में दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्तावित नामों को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने स्वीकृत करते हुए पूरी कार्यकारिणी को अनुमोदित कर दिया है।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:घरेलू विद्युत कनेक्शन पर छापेमारी,व्यापारियों में आक्रोश

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कुलदीप पवार , डॉ. दिनेश यादव, अहमद जमा, को दिल्ली प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष व जाहिद अज़ीम को महासचिव बनाया है। जीशान चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही अनीता गौतम समेत 29 सचिव व 18 कार्यकारिणी सदस्य के साथ-साथ 2 विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाये गए हैं। इससे पूर्व की सूची में सभी जिलाध्यक्षों का विस्तार समाजवादी पार्टी द्वारा कर लिया गया है।

इस मौके पर 18 कॉपर निकस लेन स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश प्रभारी भी मौजूद रहे। दिल्ली प्रदेश इकाई की पूरी समिति उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए भी भेजी जा रही है। दिल्ली प्रदेश इकाई का पूरा संगठन उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए मजबूती से लगा हैं। इस संगठन की पूरी संरचना ही यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधान सभा में ड्यूटी लगाई जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...