1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Mansi Srivastav Kapil Tejwani Wedding: शादी के बंधन में बंधे मानसी और कपिल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तस्वीरें

Mansi Srivastav Kapil Tejwani Wedding: शादी के बंधन में बंधे मानसी और कपिल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तस्वीरें

 'कुंडली भाग्य फेम' (Kundali Bhagya Fame) एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastav) और कपिल तेजवानी (Kapil Tejwani) शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्ट्रेस ने 22 जनवरी को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में साथ सात फेरे लिए। तस्वीरों में मानसी बहुत खुश नजर आ रही हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Mansi Srivastav Kapil Tejwani Wedding: ‘कुंडली भाग्य फेम’ (Kundali Bhagya Fame) एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastav) और कपिल तेजवानी (Kapil Tejwani) शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्ट्रेस ने 22 जनवरी को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में साथ सात फेरे लिए। तस्वीरों में मानसी बहुत खुश नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- Amit Tandon's wedding: परिणीति चोपड़ा के बाद इस एक्टर ने दूसरी बार रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें

मानसी ने रेड कलर का डिजाइनर लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहन कर दुल्हन के लुक को कंप्लीट किया था। लाल रंग के जोड़े में मानसी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मानसी ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


मानसी के पति कपिल तेजवानी पेशे से फोटोग्राफर हैं। दोनों की पहली मुलाकात कमर्शियल शूट के दौरान हुई थी। लेकिन दोनों ने इसके बाद एक- दूसरे से कोई बातचीत नहीं की।

पढ़ें :- Kate Sharma Hot Video: केट शर्मा ने शेयर की हॉट वीडियो, व्हाइट आउटफिट ने फैंस को लूटा दिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arab & Telly (@arabxtelly)


मानसी और कपिल एक बार फिर मिले और 2019 से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। मानसी और कपिल ग्रैंड वेडिंग करना चाहते थे लेकिन कोरोना की वजह से कपल ने अपना फैसला टाल दिया। अदाकारा ने अपने बैचलर पार्टी की फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...