1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. March 2023 Movie Releases : मार्च 2023 बॉलीवुड फैंस के लिए होने वाला है काफी खास, हो जाइये तैयार इन फिल्मों को देखने के लिए

March 2023 Movie Releases : मार्च 2023 बॉलीवुड फैंस के लिए होने वाला है काफी खास, हो जाइये तैयार इन फिल्मों को देखने के लिए

मार्च महीने में होली  की धूम रहती है। त्योहार की छुटिटयों  में चार चांद लगाने के लिए March 2023 में कुछ वेहतरीन Movie Releases होने जा रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

March 2023 Movie Releases : मार्च महीने में होली  की धूम रहती है। त्योहार की छुटिटयों  में चार चांद लगाने के लिए March 2023 में कुछ वेहतरीन Movie Releases होने जा रही है। वहीं मार्च का महीना एक्शन फिल्मों Bollywood Movies के साथ-साथ comedy films से भरा है। इसके साथ ही ये महीना Bollywood fans के लिए काफी खास होने वाला है। मार्च 2023 में कई बड़ी bollywood movies release होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आइये जानते है मार्च 2023 में आने वाली सबसे बड़ी फिल्में (Bollywood Movies release in March 2023) कौन सी रहेंगी।

पढ़ें :- Aarushi Sharma Bridal Photoshoot: गुलाबी लहंगा चोली, ट्यूल दुपट्टे और चौड़े कुंदन ज्वेलरी में आरुषि शर्मा ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें

तू झूठी मैं मक्कार- 8 मार्च 2023 (Tu Jhooti Me Makkar – 8 March 2023)

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) ने अपने स्टेंज टाइटल के साथ-साथ रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की sizzling chemistry के कारण दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। तू झूठी मैं मक्कार का Directed by Luv Ranjan ने किया है। फिल्म लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित है और टी-सीरीज के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत की गई है। फिल्म  ‘तू झूठी मैं मक्कार’  8 मार्च 2023 को रिलीज की जाएंगी।

शुभ निकाह- 10 मार्च 2023 (Shubh Nikah – 10 March 2023)
बेहद अलग तरह के सब्जेक्ट पर बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘शुभ निकाह’ (Shubh Nikah) का ट्रेलर हाल ही रिलीज किया गया है। एक दिलचस्प love triangle पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन अरशद सिद्दीकी ने किया है। यह फिल्म सतपाल सिंह संधू और श्रीमती गुरमीत कौर संधू द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म में लक्ष्मी नारायण पांडे, अनुभव धीर और रितेश श्रीवास्तव ने सहायक निर्माता की जिम्मेदारी निभाई है। फिल्म ‘शुभ निकाह’ का ट्रेलर ब्रांडेक्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। यह फिल्म 10 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे- 17 मार्च 2023 (Mrs Chatterjee vs Norway – 17 March 2023)
बॉलीवुड की versatile actress  में से एक रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ Mrs Chatterjee vs Norway) जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक कपल की सच्ची कहानी दिखाई गई है। फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपने बच्चों के लिए देश के लिए लड़ी। कुछ दिन पहले ही फिल्म का posters भी रिलीज किया गया। मोशन पोस्टर में Rani Mukherjee को एक साहसी महिला के रूप में दिखाया गया है। यह फिल्म 17 मार्च 2023 को movie theaters में रिलीज होगी।

पढ़ें :- Video: हीरामंडी स्क्रीनिंग में रेखा ने ऋचा चड्ढा को आशीर्वाद दिया, बेबी बंप पर किस करते कही ये बात

भोला – 30 मार्च 2023 (Bhola – 30 March 2023)
फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) में अजय देवगन, तब्बू, संजय मिश्रा और मकरंद देशपांडे होंगे। फिल्म ड्रग्स और एक बेकार परिवार की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में Ajay Devgn एक कैदी भोला का किरदार निभा रहे हैं, जो 10 साल जेल में रहने के बाद अपनी बेटी और उसके परिवार से मिलने जाता है। फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...