1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. March 2024 Festival List : मार्च माह में पड़ेंगे कई व्रत त्योहार , जानें पूरे महीने के उत्सव

March 2024 Festival List : मार्च माह में पड़ेंगे कई व्रत त्योहार , जानें पूरे महीने के उत्सव

मार्च में इस कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। उत्साव ,उमंग और उल्लास से भरपूर इस पूरे माह में धूम मची रहती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

March 2024 Festival List : मार्च में इस कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। उत्साव ,उमंग और उल्लास से भरपूर इस पूरे माह में धूम मची रहती है। मौसम भी बहुत सुखदायी रहता है। इस माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का पर्व महाशिवरात्रि पड़ेगी। आमलकी एकादशी, होलिका दहन और धुरेड़ी आदि प्रमुख हैं। मार्च 2024 हिंदू पंचांग के फाल्गुन और चैत्र मास के अंर्तगत रहेगा। आगे जानिए मार्च 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल…

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में करेंगे प्रवेश
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य मीन राशि में होता है तो इसे खर मास कहते हैं। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह आदि नहीं किए जाते। इस बार 14 मार्च को सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही खर मास शुरू हो जाएगा और मांगलिक कामों पर रोक लग जाएगी। ये खर मास 14 अप्रैल, रविवार तक रहेगा यानी पूरे एक महीने।

साल का पहला चंद्रग्रहण 
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भी मार्च में होगा। ये चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को यानी होली के दिन होगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, जिसके चलते इसका यहां कोई भी महत्व जैसे सूतक आदि नहीं माना जाएगा। ये ग्रहण अमेरिका, पूर्वी यूरोप आदि देशों में दिखाई देगा।

जानें मार्च 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल
3 मार्च, रविवार- सीता अष्टमी
6 मार्च, बुधवार- विजया एकादशी
8 मार्च, शुक्रवार- महाशिवरात्रि, वैद्यनाथ जयंती, प्रदोष व्रत
10 मार्च, रविवार- फाल्गुन स्नान-दान अमावस्या
12 मार्च, मंगलवार- फुलरिया दोज
13 मार्च, बुधवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
14 मार्च, गुरुवार-खर मास शुरू
17 मार्च, रविवार- होलाष्टक शुरू
29 मार्च, बुधवार- आमलकी एकादशी, रंगभरी ग्यारस
21 मार्च, गुरुवार- गोविंद द्वादशी
22 मार्च, शुक्रवार- प्रदोष व्रत
24 मार्च, रविवार- होलिका दहन
25 मार्च, सोमवार- धुरेड़ी, होली, डोल यात्रा, चंद्र ग्रहण (भारत में नहीं)
27 मार्च, बुधवार- चित्रगुप्त पूजा
28 मार्च, गुरुवार- गणेश चतुर्थी व्रत
30 मार्च, शनिवार- रंगपंचमी
31 मार्च, रविवार- एकनाथ छठ
खर मास में नहीं होंगे शुभ कार्य

 

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...