HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Margashirsha 2023 : 28 नवंबर से होगी मार्गशीर्ष माह की शुरुआत, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए

Margashirsha 2023 : 28 नवंबर से होगी मार्गशीर्ष माह की शुरुआत, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए

हिंदू कैलेंडर (Hindu Calander) के अनुसार कार्तिक माह के बाद मार्गशीर्ष माह की शुरुआत होती है। इसको अगहन माह के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Margashirsha 2023 :हिंदू कैलेंडर (Hindu Calander) के अनुसार कार्तिक माह के बाद मार्गशीर्ष माह की शुरुआत होती है। इसको अगहन माह के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ेंगे।  मार्गशीर्ष माह में कुछ नियम का पालन करना काफी आवश्यक होता है। इस माह में श्रीकृष्‍ण पूजा और गीता ग्रंथ पूजा का खास महत्व रहता है। मार्गशीर्ष माह में कालभैरव जयंती, कृष्ण जन्माष्टमी मासिक,दत्तात्रेय जयंती, अन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुर भैरवी जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत पड़ते है।

पढ़ें :- Sawan 2024 Upay : सावन में ये चमत्कारी उपाय चमका देंगे भक्तों की किस्मत, समस्याओं का समाधान मिलेगा

मार्गशीर्ष माह में  करें ये काम
1- कार्तिक मास में पूजा करते समय  ‘ॐ दामोदराय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

2- इस माह में श्रीकृष्ण भगवान को प्रिय भगवत गीता, गजेंद्र मोक्ष और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए. इस माह में इनका पाठ करने से पापों का नाश होता है।

3- मार्ग शीर्ष माह में शंख का पूजन अत्यंत फलदाई होता है। शंख में गंगाजल डालकर रखें। अगले दिन इस जल को पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे घर में सुख और समृद्धि आती है।

4- इस पूरे माह भगवान श्रीहरि विष्णु को तुलसीदल अर्पित करें।

पढ़ें :- Sawan Rudraksh ki Mala : सावन में रुद्राक्ष की माला से करें महादेव की पूजा , इच्छित कामनाओं की पूर्ती होती है

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...