HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Margashirsha month bathing in rivers : मार्गशीर्ष माह में पवित्र नदियों में डुबकी लगाने की परंपरा है, भगवान श्रीकृष्ण बरसाएंगे कृपा

Margashirsha month bathing in rivers : मार्गशीर्ष माह में पवित्र नदियों में डुबकी लगाने की परंपरा है, भगवान श्रीकृष्ण बरसाएंगे कृपा

मार्गशीर्ष महीने स्नान, दान ,भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान बहुत फलित माना जाता है। इस साल मार्गशीर्ष मास 28 नवंबर से 26 दिसंबर 2023 तक है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Margashirsha month bathing in rivers : मार्गशीर्ष महीने स्नान, दान ,भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान बहुत फलित माना जाता है। इस साल मार्गशीर्ष मास 28 नवंबर से 26 दिसंबर 2023 तक है। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। शास्त्रों में तो मार्गशीर्ष महीने को श्रीकृष्ण का महीना कहा गया है। इस माह पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। पौराणिक मान्यता है कि इस माह यदि गंगा में स्नान करने से मनुष्य के सभी रोग व दोष दूर हो जाते हैं।

पढ़ें :- Sawan 2024 Upay : सावन में ये चमत्कारी उपाय चमका देंगे भक्तों की किस्मत, समस्याओं का समाधान मिलेगा

मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए इस महीने ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 माला का जाप करें। ऐसा करना बेहद ही लाभदायक साबित होगा।

मार्गशीर्ष महीने में स्नान से पहले तुलसी की जड़ की मिट्टी को अपने शरीर पर लगाएं और उसके बाद पवित्र नदी में स्नान करें। साथ ही ‘ऊं नमो भगवते नारायणाय’ मंत्र का जाप जरूर करें। इससे आपको लाभ हो सकता है।

 

पढ़ें :- Sawan Rudraksh ki Mala : सावन में रुद्राक्ष की माला से करें महादेव की पूजा , इच्छित कामनाओं की पूर्ती होती है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...