1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, पांच की मौत और चार घायल

बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, पांच की मौत और चार घायल

लरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दुल्हन दूल्हे और बारातियों का इंतजार करती रही पर कोई नहीं पहुंचा। शुक्रवार देर रात बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी गनवरिया गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दुल्हन दूल्हे और बारातियों का इंतजार करती रही पर कोई नहीं पहुंचा। शुक्रवार देर रात बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी गनवरिया गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी राजेश सक्सेना ने जायजा लिया।

पढ़ें :- महाकाल की भस्म आरती के लिए कर सकेंगे तीन महिने पहले से बुकिंग, हुए ये बदलाव

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि बाराती बोलेरो में बैठ कर गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के सोनपुर गांव जा रहे थे। जहां पर गनवरिया गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली व बोलेरो में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने गाड़ी तोड़कर सभी को बाहर निकाला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...