1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. MCD Election: मनोज तिवारी के वार्ड में कौन जीता? देखें पूरी लिस्ट

MCD Election: मनोज तिवारी के वार्ड में कौन जीता? देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे धीरे- धीरे सामने आते जा रहे है। अभी तक के रिजल्ट से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी कर रही है। वहीं 177 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। जिसमें 97 सीट पर AAP जीत चुकी है। वहीं, बीजेपी के 83 सीटों पर जीती है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे धीरे- धीरे सामने आते जा रहे है। अभी तक के रिजल्ट से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी कर रही है। वहीं 177 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। जिसमें 97 सीट पर AAP जीत चुकी है। वहीं, बीजेपी के 83 सीटों पर जीती है। कांग्रेस को 5 सीटों पर विजय मिली है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए। यहां 15 साल से BJP का कब्जा रहा। भाजपा के दिग्गज नेता और सांसद मनोज तिवारी वार्ड में रुझानों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

मनोज तिवारी के वार्ड में कड़ी टक्कर

वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता और सांसद मनोज तिवारी वार्ड नंबर 231 घोंडा में रहते हैं। इसी वार्ड में बीजेपी ने प्रीति गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। प्रीति का मुकाबला आम आदमी पार्टी की विद्यावती और कांग्रेस की रीता से हुआ है। इस सीट पर अभी भाजपा काफी आगे चल रही है। इस मतगणना के लिए कुल 42 केंद्र बनाए हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, तो वहीं बीजेपी 100 के नीचे सिमटती दिख रही है।

इस बीच चौंकाने वाला नतीजा मनीष सिसोदिया के लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर 203 से आया है। बताया जा रहा है कि इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। यहां से आम आदमी पार्टी ने मीनाक्षी शर्मा को टिकट दिया। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अल्का राघव और कांग्रेस से सुनीता धवन प्रत्याशी बनया गया। इसी क्रम में वार्ड नंबर 189 में जाकिर नगर से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

बता दें कि इस सीट पर आप ने सलमा खान को टिकट दिया है। सलमा के खिलाफ भाजपा ने लता देवी और कांग्रेस ने नाजिया दानिश को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी नाजिया दानिश को जीत मिली है।

 

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...