Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Gochar 2026 :  ग्रहों के राजकुमार बुध का अपनी ही राशि में गोचर ,  इन राशियों को बंपर लाभ होने के योग

Budh Gochar 2026 :  ग्रहों के राजकुमार बुध का अपनी ही राशि में गोचर ,  इन राशियों को बंपर लाभ होने के योग

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Gochar 2026 :  ग्रह मंड़ल में बध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध देव बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह माने जाते है। ज्योतिष में  बुध ग्रह  संचार, बुद्धि, तर्क, यात्रा, व्यापार और विश्लेषणात्मक सोच का प्रतिनिधित्व करता है। आज 29 मई 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध ने मिथुन राशि में गोचर किया है। अब 5 अगस्त 2026 तक बुध ग्रह मिथुन राशि में ही रहेंगे। बुध का ये गोचर अपनी ही राशि मिथुन में हुआ है, जिससे वो और अधिक बलशाली हो गए हैं। बुध देव के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। वहीं बुध का खराब होना व्यक्ति के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता। बुध देव के गोचर का भी व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है।

पढ़ें :- Budh Gochar 2026 : ग्रह मंडल के राजकुमार बुधदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

मिथुन राशि (Gemini)
बुध ग्रह का आज सुबह हुआ राशि गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। जो लोग रोजगार में हैं , उन्हें जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। साथ ही पूर्व में किए गए निवेश से मोटा मुनाफा होगा। इसके अलावा रिश्तों में सुधार और अपनापन देखने को मिलेगा।

तुला राशि (Libra) 
जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, उनकी सेहत में सुधार होगा। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट ठीक आएगी। घर का माहौल भी पहले से ठीक रहेगा। अगर आप कहीं पर्यटन पर जा रहे हैं तो वहां से अच्छी यादें साथ लेकर घर आएंगे। इसके अलावा ऋण चुकाने के लिए धन का इंतजाम हो जाएगा।

धनु राशि (Sagittarius) 
करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने से युवा वर्ग खुश रहेंगे। साथ ही प्रभावशाली लोगों से दोस्ती होगी और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अगर आप घर वालों के साथ धर्म यात्रा पर जा रहे हैं तो वो बढ़िया रहेगी। साथ ही संपत्ति में निवेश करने से अच्छा मुनाफा होगा।

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल का नीच राशि में गोचर! 18 सितंबर से इन राशियों को मिलेगी चुनौती
Advertisement