ग्रह मंडल के राजकुमार बुधदेव का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है। बुधदेव 3 नवंबर 2026 को बुध देव आकाश मंडल के 15वें नक्षत्र स्वाति में प्रवेश करेंगे। इस दौरान बुध तुला राशि में रहेंगे। स्वाति नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता: वायु देव (और उनकी शक्ति माता सरस्वती) है। इस नक्षत्र में जन्मे जातक अत्यधिक स्वतंत्र विचारों वाले, आत्मनिर्भर और खुले विचारों के होते हैं।
Budh Gochar 2026 : ग्रह मंडल के राजकुमार बुधदेव का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है। बुधदेव 3 नवंबर 2026 को बुध देव आकाश मंडल के 15वें नक्षत्र स्वाति में प्रवेश करेंगे। इस दौरान बुध तुला राशि में रहेंगे। स्वाति नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता: वायु देव (और उनकी शक्ति माता सरस्वती) है। इस नक्षत्र में जन्मे जातक अत्यधिक स्वतंत्र विचारों वाले, आत्मनिर्भर और खुले विचारों के होते हैं। कला, संगीत और विज्ञान के क्षेत्र में भी इनकी गहरी रुचि देखी जाती है।ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बदलाव से वृषभ, सिंह और तुला राशि के जातकों को धन लाभ, करियर में नए अवसर और कारोबार में तरक्की मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक मामलों और करियर के लिहाज से अनुकूल हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत का लाभ मिल सकताा है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन संचार कौशल और साहस में बढ़ोतरी का संकेत दे सकता है। लंबे समय से अटके काम को दोबारा शुरू करने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में भी मधुरता आाने की संभावना है।
तुला राशि
कारोबारियों को नए क्लाइंट, प्रोजेक्ट या बिजनेस डील मिलने की संभावना है। नए संपर्क करियर में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, जरूरत से ज्याादा सोचने से बचें और कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय व्यावहारिक पहलुओं पर ध्यान दें।