HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mercury Transit In November 2023 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव कर रहे है राशि परिवर्तन, जानें गोचर का प्रभाव

Mercury Transit In November 2023 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव कर रहे है राशि परिवर्तन, जानें गोचर का प्रभाव

नवंबर माह में ग्रहों के राजकुमार बुध दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव तीन नक्षत्रों का स्वामी है: अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती (नक्षत्र)।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Mercury Transit In November 2023 : नवंबर माह में ग्रहों के राजकुमार बुध दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव तीन नक्षत्रों का स्वामी है: अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती (नक्षत्र)। हरे रंग, धातु, पीतल और रत्नों में पन्ना बुध देव की प्रिय वस्तुएं हैं। इसके साथ जुड़ी दिशा उत्तर है, मौसम शरद ऋतु और तत्व पृथ्वी है। बुध देव के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बुध देव के इस प्रकार राशि परिवर्तन से तीन राशि के लोगों को काफी फायदा होने वाला है।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

बुध को बुद्धि-विवेक, कारोबार, अर्थव्यवस्था का ग्रह माना गया है। नवंबर माह में 6 नवंबर 2023 को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 27 नवंबर को वे धनु राशि में गोचर करेंगे। एक ही महीने में बुध के दो बार राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को बेहद लाभ होगा।

मेष राशि
नवंबर महीने में बुध ग्रह का 2 बार राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए बेहद लाभ देने वाला होगा। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। वाहन सुख मिलने के योग हैं। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है।

कन्या राशि
बुध गोचर के चलते कन्या राशि वालों के अच्छे दिन आएंगे। इस दौरान आपके कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे।  विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मकर राशि
नवंबर में बुध ग्रह दो बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसे में मकर राशि वालों का भाग्य उदय होगा। इसके साथ ही आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक तंगी दूर होगी।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...