1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, DA 28 फीसदी बढ़ाया

मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, DA 28 फीसदी बढ़ाया

कोरोना संकट और महंगाई के इस दौर के बीच केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला किया है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना संकट और महंगाई के इस दौर के बीच केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला किया है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। यानी DA में कुल 11 फीसदी की बंपर बढ़ोत्तरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया है।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के DA की तीन किस्तें आनी बाकी थीं। कोरोना संकट के दौरान सरकार की ओर से DA पर रोक लगा दी थी। अब DA बढ़ने के बाद सितंबर से बंपर सैलरी आने की उम्मीद है।

तीन बजे कैबिनेट फैसलों की ब्रीफिंग

कैबिनेट विस्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की दूसरी अहम बैठक हुई। करीब एक साल के बाद ये बैठक आमने-सामने हुई है, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। दोपहर 3 बजे कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

केंद्रीय कैबिनेट के बाद शाम चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ भी मंथन करेंगे। कोरोना संकट काल के बीच अर्थव्यवस्था कमजोर है और बाज़ारों में कमाई भी कम है। इस बीच महंगाई का बोझ भी लोगों पर पड़ रहा है। लगातार पेट्रोल, डीज़ल के दाम ऊपर जा रहे हैं। इसके अलावा खाद्य तेलों के दामों में भी बंपर बढ़ोत्तरी हो रही है।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को CBI ने बताया घोटाले का मास्‍टरमाइंड, अदालत 30 अप्रैल को सुनाएगी फैसला

बता दें कि दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल का दाम सौ रुपये प्रति लीटर को पार कर गया है, जबकि डीजल भी इस ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा घरेलू गैस के दाम भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...