HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस के जवान ने किया सुसाइड, परिजनों का उन्नाव की लड़की पर ये बड़ा आरोप

यूपी पुलिस के जवान ने किया सुसाइड, परिजनों का उन्नाव की लड़की पर ये बड़ा आरोप

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंर्तगत पुलिस अकादमी में तैनात 25 वर्षीय यूपी पुलिस के जवान की फंदे से लटकती लाश मिली है। जवान सूरजपाल ने फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया है। मृतक मूल रुप से अमरोहा का रहने वाला था। परिजनों ने उन्नाव की एक लड़की पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। पुलिस ने जवान की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुरादाबाद। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंर्तगत पुलिस अकादमी में तैनात 25 वर्षीय यूपी पुलिस के जवान की फंदे से लटकती लाश मिली है। जवान सूरजपाल ने फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया है। मृतक मूल रुप से अमरोहा का रहने वाला था। परिजनों ने उन्नाव की एक लड़की पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। पुलिस ने जवान की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें :- Viral video: यूपी पुलिस का आरोपी को बर्बरता पूर्वक पीटते वीडियो वायरल, ईंट से पीट पीट कर कार में बैठाया

डॉ. भीमराव अंबेडकर एकेडमी के आवासीय क्‍वार्टर में सिपाही की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सिपाही के परिवारीजनों ने उन्‍नाव की एक लड़की पर ब्‍लैकमेल करने और 25 लाख रुपए की डिमांड करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार एकेडमी के अधिकारियों और सिविल लाइंस थाने की पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस एकेडमी के आवासीय क्‍वार्टर में सिपाही सूरजपाल सिंह (उम्र 25 वर्ष) की लाश पंखे से लटकती हुई पाई गई है। सूरजपाल मूल रूप से अमरोहा के रहने वाले थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। परिवारवालों ने बताया कि सूरजपाल 2019 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उन्‍होंने उन्‍नाव की एक लड़की पर ब्‍लैकमेल कर 25 लाख रुपए की मांग करने का आरोप लगाया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...