1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौसा ने अखिलेश यादव पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-मुलायम सिंह यादव को घर में बना के रखा गया है बंधक

मौसा ने अखिलेश यादव पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-मुलायम सिंह यादव को घर में बना के रखा गया है बंधक

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और औरैया जिले की बिधूना क्षेत्र से विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव को उनके घर में कैद करके रखा गया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और औरैया जिले की बिधूना क्षेत्र से विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव(Mulayam Singh Yadav) को उनके घर में कैद करके रखा गया है। अब नेता जी के साथ साथ शिवपाल सिंह यादव का भी कोई सम्मान नहीं बचा है, इसलिए वह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

पढ़ें :- कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत सातवी बार होगी एतिहासिक जीत--पंकज चौधरी

पूर्व विधायक और अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) के मौसा ने आरोप लगाया कि सपा में मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव को प्रताड़ित किया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव को विक्रमादित्य मार्ग वाले आवास पर बंधक बना लिया गया है और उन्हें किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। नेता जी के जन्मदिन वाले दिन उन्हें कुछ भी बोलने नहीं दिया गया और माइक छीन लिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि आज पार्टी में गैर समाजवादियों को तरजीह दी जा रही है और पुराने समाजवादियों (Samajwadi Party)की घोर उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने ये आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दल में नेता का ही सम्मान ना हो वहां रहने का कोई मतलब नहीं इसलिए मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...