HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभा को सीएम ने किया संबोधित, कहा- गरीब, नौजवान और किसान के लिए समस्या है कांग्रेस

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभा को सीएम ने किया संबोधित, कहा- गरीब, नौजवान और किसान के लिए समस्या है कांग्रेस

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। भाजपा के दिग्गज नेता यहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंगलवार मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर ​जमकर निशाना भी साधा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। भाजपा के दिग्गज नेता यहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंगलवार मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर ​जमकर निशाना भी साधा।

पढ़ें :- Video- BJP नेता ने होली खेलने से मना किया तो युवक कर दी फायरिंग, दोस्त को लगी गोली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, एक नये भारत का हम सभी दर्शन कर रहे हैं, जो भारत दुनिया के अंदर एक नई राह दिखा रहा है। भारत के बारे में दुनिया के नजरिए बदले हैं। हर व्यक्ति भारत को बहुत ही सकरात्तमक भाव देख रहा है। दुनिया में जहां कहीं संकट होता है तो दुनिया आसा भरी निगाहों से ​देखती है। याद करिए 2014 से पहले के भारत को…दुनिया में सम्मान नहीं था। दुनिया सम्मान नहीं था। भारत का नागरिक कहीं जाता था तो उसके प्रति लोगों का नजरिया कुछ और था लेकिन 2014 के बाद लोगों का नजरिया बदला है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'MPSC परीक्षाएं मराठी में आयोजित की जाएंगी

साथ ही उन्होंने कहा, कांग्रेस देश के लिए, जनता के लिए, एक गरीब के लिए, एक नौजवान के लिए, एक किसान के लिए, माताओं और बहनों के लिए समस्या है और इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए चुनाव सबसे अच्छा अवसर है। पिछले 20 वर्षों में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य मे उभरने में मदद की।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...