1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर पांचवी बार बनी मां, ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में सुबह 4 बजे बेटी को दिया जन्म

पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर पांचवी बार बनी मां, ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में सुबह 4 बजे बेटी को दिया जन्म

पाकिस्तान (Pakistan) से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) ने मंगलवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। यह खुशखबरी ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल (Krishna Hospital, Greater Noida) से आई, जहां सीमा हैदर (Seema Haider) ने सुबह 4 बजे बेटी को जन्म दिया।

By santosh singh 
Updated Date

ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तान (Pakistan) से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) ने मंगलवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। यह खुशखबरी ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल (Krishna Hospital, Greater Noida) से आई, जहां सीमा हैदर (Seema Haider) ने सुबह 4 बजे बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। सीमा हैदर जो 2023 में अपने प्रेमी सचिन मीणा (Sachin Meena) के पास पाकिस्तान (Pakistan)  से भारत आई थीं। तब से सुर्खियों में रही हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है।

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, विपक्षी दलों ने 'चंदा चोर-गद्दी छोड़' के लहराए पोस्टर

अब उनके घर नए मेहमान के आगमन की खबर ने एक बार फिर उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है। सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल (Krishna Hospital, Greater Noida) लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार तड़के 4 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं।

बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय

इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय है। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे।

पढ़ें :- VIDEO-सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन का इंजन और एक कोच जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

सीमा हैदर के बच्चे को दिलाएंगे भारतीय नागरिकता

पुत्री के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म भी पूरी हुई थी। जिसमें पूरा परिवार सम्मिलित हुआ था। वहीं सीमा हैदर के अधिवक्ता और मोह बोले भाई पहले ही कह चुके हैं कि सीमा हैदर (Seema Haider)  के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं सीमा

बच्चे को भारतीय नागरिकता ही मिलेगी। गौरतलब है कि सीमा हैदर (Seema Haider)  पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आईं और अपने प्रेमी सचिन मीणा (Boyfriend Sachin Meena) के साथ ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में बस गईं।

नवजात बच्ची सीमा की पांचवीं संतान

पढ़ें :- Budaun News : कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, यात्रियों में मचा हड़कंप

उनके भारत आने के बाद से ही उनके मामले ने राजनीतिक और कानूनी बहस को जन्म दिया। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप भी लगा था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। सीमा के पहले से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ भारत में रह रहे हैं। अब नवजात बच्ची उनके परिवार में पांचवीं संतान है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...