HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MP Municipal Election Result Live : सतना, खंडवा, बुरहानपुर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी जीते, आप की एंट्री

MP Municipal Election Result Live : सतना, खंडवा, बुरहानपुर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी जीते, आप की एंट्री

MP Municipal Election Result Live : मध्य प्रदेश में 133 नगरीय निकायों के चुनाव परिणामों के नतीजे सामने आने लगे हैं। 11 नगर निगमों में से तीन में कांग्रेस और सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। यह भाजपा के लिए झटका है, क्योंकि इन सभी नगर निगमों पर उसका ही कब्जा रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

MP Municipal Election Result Live : मध्य प्रदेश में 133 नगरीय निकायों के चुनाव परिणामों के नतीजे सामने आने लगे हैं। 11 नगर निगमों में से तीन में कांग्रेस और सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। यह भाजपा के लिए झटका है, क्योंकि इन सभी नगर निगमों पर उसका ही कब्जा रहा है। हालांकि, बैतूल नगर परिषद पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया। सतना की कोठी परिषद पर बीजेपी का कब्जा हो गया है।

पढ़ें :- भाजपा की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों को सामना करना पड़ेगा...आगरा में बोले अखिलेश यादव

सतना, खंडवा और बुरहानपुर में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी जीत गए हैं। पार्टी को ग्वालिर और जबलपुर में कड़ी टक्कर मिल रही है। सतना में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार थे। खंडवा में बीजेपी ने अमृता यादव को प्रत्याशी बनाया था। बुरहानपुर में माधुरी पटेल बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं।

बता दें कि रविवार को 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद में मतगणना हो रही है। आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना नगर निगमों का नया महापौर मिलेगा।

मध्य प्रदेश के 11 नगर निगमों में महापौर पद के चुनावों में दिलचस्प स्थिति बन गई है। भाजपा ने बुरहानपुर में जीत हासिल की है। वहीं, छह और शहरों में आगे चल रही है। कांग्रेस की बढ़त अब सिर्फ तीन शहरों में आगे दिख रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर नगर निगम में भाजपा की जीत पर ट्वीट किया है।

पढ़ें :- आज राजनीति विकासवाद की हो गई है, पहले वोट और जाति-धर्म की होती थी...जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना

उन्होंने कहा कि भाजपा को विजय का आशीर्वाद देकर भाई-बहनों ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हम आपका यह विश्वास खंडित नहीं होने देंगे। महापौर प्रत्याशी बहन माधुरी पटेल जी व साथी कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए बधाई! #हर_नगर_भाजपा

सतना में भाजपा की जीत स्पष्ट हो गई है। भाजपा के योगेश ताम्रकार ने लगभग 30,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की और कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को मात दी। 45 वार्ड में से 22 पर भाजपा का कब्जा हो गया है। कांग्रेस 17 पर, बसपा एक पर और अन्य पांच सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है।

पढ़ें :- बदायूं में मतदान से पहले शिवपाल यादव का यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप, थानाध्यक्ष सपा समर्थकों के घर पर लगातार दे रहे हैं दबिश

सिंगरौली में पहली बार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। आप की रानी अग्रवाल की बढ़त 13 हजार से अधिक वोटों की हो गई है। पांच हजार वोट के करीब पहुंच गई है। यह सभी 11 महापौर सीटें भाजपा के पास थी, जिसे बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। कांग्रेस ने तीन विधायकों को नगरीय निकाय चुनाव में उतारा था। इंदौर से संजय शुक्ला, उज्जैन से महेश परमार और सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा और यह तीनों ही विधायक पीछे चल रहे हैं।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर करेंगे हाथी की सवारी! BSP के सिम्बल पर कुशीनगर सीट से ठोंक सकते हैं ताल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...