HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav Health Updat: मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए अब कैसी है तबियत

Mulayam Singh Yadav Health Updat: मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए अब कैसी है तबियत

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। देशभर में उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ की जा रही है। उधर, मेदांता अस्पताल में लगातार नेताओं का जमावड़ा भी लगा हुआ है, जो मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच अस्पताल ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav Health Updat: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। देशभर में उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ की जा रही है। उधर, मेदांता अस्पताल में लगातार नेताओं का जमावड़ा भी लगा हुआ है, जो मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच अस्पताल ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।

पढ़ें :- निचलौल पावर हाउस पर काम कर रहे दो संविदा कर्मी को लगा करंट,एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

इसमें बताया गया है कि, मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा उनका इलाज आईसीयू में किया जा रहा है।

डिप्टी सीएम पहुंचे थे अस्पताल
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी आज मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने रामगोपाल यादव से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...