1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mumbai Marve Beach Big Accident : मुंबई के मार्वे बीच पर नहाने गए 5 लड़के डूबे, 2 को रेस्क्यू किया, 3 लापता

Mumbai Marve Beach Big Accident : मुंबई के मार्वे बीच पर नहाने गए 5 लड़के डूबे, 2 को रेस्क्यू किया, 3 लापता

मुंबई के मलाड पश्चिम में मार्वे बीच पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब नहाने गए पांच लड़के डूब गए, जिसमें से 2 का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि तीन लापता बताए जा रहे हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 mumbai marve beach big accident : मुंबई के मलाड पश्चिम में मार्वे बीच पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब नहाने गए पांच लड़के डूब गए, जिसमें से 2 का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि तीन लापता बताए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, मुंबई के मलाड पश्चिम में मार्वे बीच पर अग्निशमन अधिकारियों के पहुंचने से पहले लोगों ने दोनों लड़कों की पहचान 16 वर्षीय कृष्णा जितेंद्र हरिजन और 13 वर्षीय अंकुश भारत शिवारे के रूप में की।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

इन सभी लड़को की उम्र 12 से 16 साल के बीच बताई जा रही है। कोस्ट गार्ड और भारतीय नौसेना के गोताखोर मौके पर बुलाए गए हैं। गोताखोरों की टीमें अन्य तीन लड़कों की तलाश में जुटी हुई हैं।  हादसे की सूचना बच्चों के परिजनों को दे दी गई है। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी इसी बीच पर इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...