HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Mystery Story: ऐसा श्राप जहां पानी पीने वाले की कुछ वक्त बाद हो जाती है मौत…खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

Mystery Story: ऐसा श्राप जहां पानी पीने वाले की कुछ वक्त बाद हो जाती है मौत…खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

पढ़कर आप दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे। एक ऐसी रहस्यमयी झील जहां का पानी पीने वाला व्यक्ति ज्यादा वक्त तक जीवित नहीं रह पाता।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

रहस्यमयी दुनिया: पूरी दुनिया अजीबो- गरीब किस्सों, कहानियों और रहस्यों से भरी पड़ी है। ऐसे किस्से, कहानियां और रहस्य जिस पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। आज हम आपको एक ऐसे रहस्य के बारे में बताने जा रहे है। जिसे पढ़कर आप दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे। एक ऐसी रहस्यमयी झील जहां का पानी पीने वाला व्यक्ति ज्यादा वक्त तक जीवित नहीं रह पाता। ऐसी झील जहां तरह तरह की आवाजें और चीखें सुनाई देती हैँ।

पढ़ें :- Funny video: रिक्शा भगाकर ले जा रहे शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा की देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

यह झील दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में है। इस झील को फुन्दूजी झील भी कहते है। यहां के लोगो का मानना है कि इस झील का पानी पीने वाले की मौत हो जाती है। जबकि देखने में ये पानी एकदम शीशे की तरह साफ नजर आता है पर पीने के बाद मौत का कारण कोई जान नहीं पाया है।

इसके पीछे की कहानी है कि बहुत साल पहले एक व्यक्ति जिसे त्वचा का भयानक रोग था। उसे कोई भी खाना पानी नहीं खिलाता था और न ही रहने की जगह देता था। उस व्यक्ति ने लोगों को श्राप देकर इसी झील में अपनी जान दे दी थी। तब से इस झील पर श्राप है कि पानी पीने वाले व्यक्ति की कुछ समय के बाद मौत हो जाती है। ये रहस्य के बारे में कई बार लोगो ने जानने की कोशिश की पर आज तक किसी के हाथ कुछ न लगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...