1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Neem Health Benefits : नीम कई बीमारियों को दूर करने में दवा का काम करती हैं , पत्तियों का सेवन से होता है लाभ

Neem Health Benefits : नीम कई बीमारियों को दूर करने में दवा का काम करती हैं , पत्तियों का सेवन से होता है लाभ

नीम आयुर्वेदिक और पारंपरिक चिकित्सा में उपयोग होने चमत्कारी पेड़ है। इसकी पत्तियां कई तरह के रोगों में रामबाण का कार्य करती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Neem Health Benefits : नीम आयुर्वेदिक और पारंपरिक चिकित्सा में उपयोग होने चमत्कारी पेड़ है। इसकी पत्तियां कई तरह के रोगों में रामबाण का कार्य करती है। नीम का पेड़ जहां कहीं भी रहता है ये अपने आसपास के माहौल को शुद्ध बनाए रखता है। इसकी पत्तियां, टहनियां, छाल कई बीमारियों को दूर करने में दवा का काम करती हैं। आइए जानते हैं एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम के गुणों के बारे में ।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

डिटॉक्सिफाई
शरीर को डिटॉक्सिफाई करे- नीम में anti-inflammatory एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है इसके अलावा विटामिन सी का भी बेहतरीन स्रोत है।

ब्लड सर्कुलेशन
इसके सेवन से शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ये खून को साफ करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। त्वचा पर इसका साफ असर नजर आता है।

एसिडिटी
पाचन- पाचन से जुड़ी समस्या में भी नीम की पत्तियां फायदेमंद है। नीम की तासीर ठंडी होती है और यह एसिडिटी सीने में जलन और पाचन को सुधारने में काफी प्रभावी औषधि मानी जाती है।

फोड़े-फुंसियां जल्दी ठीक हो जाते हैं
घाव ठीक करने में मददगार- नीम में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं।अगर आप फोड़े और फुंसियों की समस्या से बचना चाहते हैं तो नीम के पत्ते, छाल और फलो के  पेस्ट को त्वचा पर लगाएं।इससे फोड़े-फुंसियां और घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

पत्तियों का सेवन
एक अध्ययन से पता चला है कि खाली पेट रोजाना नीम की पत्तियों का सेवन करने से डायबिटीज रोगी इंसुलिन की जरूरत को 50 फीसदी तक कम कर सकते हैं।

दांतों की सड़न को रोकने में कारगर
दांतों की सड़न रोकने में मददगार-नीम की पत्तियां चबाने से मुंह की सफाई होती है। मसूड़ों में होने वाले संक्रमण और दांतों की सड़न को रोकने में भी नीम की पत्तियां मददगार मानी जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...