1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Rajiv Kapoor के निधन से नील नितिन मुकेश को लगा बड़ा झटका, कहा-1 साल तक नई करेंगे कोई…

Rajiv Kapoor के निधन से नील नितिन मुकेश को लगा बड़ा झटका, कहा-1 साल तक नई करेंगे कोई…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: रणधीर कपूर और दिवंगत ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया। वह एक चेंबूर के अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह 58 साल के थे। उनके निधन पर पूरे बॉलीवुड ने शोक व्यक्त किया। राजीव कपूर की मौत एक्टर नील नितिन मुकेश और उनके परिवार के लिए भी काफी दुखद है। राजीव कपूर उनके पारिवारिक दोस्त थे।

पढ़ें :- Aarushi Sharma Bridal Photoshoot: गुलाबी लहंगा चोली, ट्यूल दुपट्टे और चौड़े कुंदन ज्वेलरी में आरुषि शर्मा ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें

मंगलवार को नील नितिन मुकेश की शादी की चौथी सालगिरह थी। इस मौके पर नील ने सुबह पत्नी रुकमणि के साथ की एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। दोनों ने इस दिन को परिवार के साथ सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया था। लेकिन राजीव कपूर की अचानक हुई मौत की वजह से नील ने इस सेलिब्रेशन को कैंसिल कर दिया।

सेलिब्रेशन की सारी तैयारियां भी रद्द हो गई। नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड लाइफ को बताया कि राजीव कपूर के निधन से उनका परिवार सदमे में हैं और इस साल वह सेलिब्रेशन नहीं करेंगे। राजीव उनके प्रिय पारिवारिक दोस्त थे।

नील के पिता नितिन मुकेश का कपूर परिवार के अच्छे संबंध थे। राजीव कपूर के निधन पर नील नितिन मुकेश ने अपनी पर्सनल फोटो एल्बम से इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राजीव कपूर और ऋषि कपूर भी साथ में है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...