HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Governors Appointment : राष्ट्रपति ने 13 राज्यों के राज्यपाल बदले, जानें किनको कहां ​मिली कुर्सी, कोश्यारी-राधाकृष्णन का इस्तीफा मंजूर

Governors Appointment : राष्ट्रपति ने 13 राज्यों के राज्यपाल बदले, जानें किनको कहां ​मिली कुर्सी, कोश्यारी-राधाकृष्णन का इस्तीफा मंजूर

Governors Appointment : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को 13 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, गुलाबचंद कटारिया (Gulabchand Kataria) को असम के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Governors Appointment : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को 13 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, गुलाबचंद कटारिया (Gulabchand Kataria) को असम के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

पढ़ें :- जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

इसके अलावा, राजेंद्र विश्वनाथ (Rajesndra Vishwanath) को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (Laxam Prasad Arya) को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। झारखंड के राज्यपाल के रूप में सीपी राधाकृष्ण (CP Radhakrishna) को नियुक्त किया गया है। वहीं, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जस्टिस (रिटायर्ड) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति ने इन राज्यपालों के बदल दिए राज्य

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais)को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पढ़ें :- कांग्रेस और राजद गठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-लालू जी आपको 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं

महाराष्ट्र के राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. गौरतलब है कि भगत सिंह कोश्यारी लगातार वहां विवादों में रहे थे। अभी हाल ही में एक कार्यक्रम में दिए गए उनके बयान पर काफी हंगामा मचा था। उन पर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों ने कड़ी आलोचना की थी। इसके बाद उन्होंने इस पद पर रहने में अनिच्छा जाहिर करने के साथ ही अपना इस्तीफा केंद्र सरकार को भेज दिया था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर उन्हें पद से मुक्त कर दिया है।

बीडी मिश्रा बने लद्दाख के उपराज्यपाल

इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्ण माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उनके स्थान पर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:भाजपा का कार्यकर्ता और युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है -शलभ मणि 
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...