HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. 15 अगस्त को Parineeti and Hardy Sandhu लेकर आ रहे देशभक्ति का नया अंदाज, पोस्टर जारी

15 अगस्त को Parineeti and Hardy Sandhu लेकर आ रहे देशभक्ति का नया अंदाज, पोस्टर जारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parinneti Chopra) अपनी फिल्म इश्कजादे को लेकर सुर्ख़ियों में रही थी। वह उनकी पहली फिल्म थी और आज वो एक शानदार वर्स्टाइल एक्ट्रेस हैं। आप सभी को बता दें उन्होंने 2011 में आई लेडीज वर्सेस रिकी बहल से बॉलीवुड में एंट्री की थीं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parinneti Chopra) अपनी फिल्म इश्कजादे को लेकर सुर्ख़ियों में रही थी। वह उनकी पहली फिल्म थी और आज वो एक शानदार वर्स्टाइल एक्ट्रेस हैं। आप सभी को बता दें उन्होंने 2011 में आई लेडीज वर्सेस रिकी बहल से बॉलीवुड में एंट्री की थीं।

पढ़ें :- Mamta Kulkarni को Drug Scandal मामले में कोर्ट ने सबूतों के आधार पर दर्ज की FIR को किया रद्द

हालाँकि अब एक्ट्रेस के पास 2022 से लेकर 2023 तक कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इसी के साथ ही आज उन्होंने अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं इसमें वो हार्डी संधु के साथ नजर आ रही हैं।

कुछ समय से परिणीति चोपड़ा हार्डी संधु अपनी अनटाइटल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस पोस्टर में फोटो के पीछे बैकग्राउंड में एक तिरंगा देखा जा सकता है परिणीति के चेहरे पर कई चोट के निशान है।

आप सभी को बता दें कि इन पोस्टर में हार्डी संधु के माथे पर से खून निकल रहा है। इस फिल्म के पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी आगामी फिल्म देशभक्ति से जुड़ी है।

परिणीति ने पोस्टर शेयर करते हुए पोस्टर के नीचे लिखा है, ‘जल्द आ रहे हैं’। इसी के साथ ही उन्होंने हैशटैग में तिरंगा स्वतंत्रता दिवस भी लिखा है। वहीँ अब तक फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन लोगों को जल्द इन दोनों के साथ आने का इंतज़ार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...