1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Nikki Yadav Murder Case: निक्की मर्डर केस की साजिश रचने के आरोप में हत्यारोपी के पिता समेत पांच गिरफ्तार

Nikki Yadav Murder Case: निक्की मर्डर केस की साजिश रचने के आरोप में हत्यारोपी के पिता समेत पांच गिरफ्तार

: राजधानी दिल्ली में हुए निक्की मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में आरोपी साहिल गलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, भाई आशीष, नवीन, दोस्त लोकेश और अमर को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो गिरफ्तार किया गया आरोपी नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Nikki Yadav Murder Case: राजधानी दिल्ली में हुए निक्की मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में आरोपी साहिल गलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, भाई आशीष, नवीन, दोस्त लोकेश और अमर को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो गिरफ्तार किया गया आरोपी नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

स्पेशल सीपी (अपराध शाखा) रविंदर यादव ने बताया, पुलिस हिरासत में रिमांड के दौरान साहिल गहलोत से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने पूरे हत्याकांड के बारे में बताया। इसके साथ ही साजिश रचने वालों के बारे में भी जानकारी दी।

इसके बाद सभी 5 सह-आरोपियों (पिता, दो चचेरे भाई, आशीष और नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश) से पूछताछ की गई और उनकी भूमिका की पुष्टि और पता लगाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...