1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राम के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, पादरी, मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता…विपक्ष पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का निशाना

राम के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, पादरी, मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता…विपक्ष पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का निशाना

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इस बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इस बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- प्रियंका गांंधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

उन्होंने कहा कि, मंदिर का जो निर्माण हुआ है वो अदालत के फैसले से हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया और भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण शुरु हुआ और कल उसकी प्राण प्रतिष्ठा है। उन्होंने कहा, .अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री ना होते तो ये फैसला ना हो पाता और यह मंदिर नहीं बन पाता। मैं राम मंदिर के निर्माण और इसके प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देना चाहता हूं।

इसके साथ ही कहा, यह दुर्भाग्य का विषय है। राम के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, पादरी, मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता। राम भारत की आत्मा हैं। राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अपमान करना है।

इसके साथ ही कहा, राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारत की अस्मिता को चुनौती देना है। राम के बिना ना भारत की कल्पना की जा सकता है, ना भारत के लोकतंत्र की। मैं सभी विपक्षी दलों से निवेदन करना चाहता हूं कि आप भाजपा से लड़ो राम से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो सनातन से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो भारत से मत लड़ो।

 

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...