HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Nobel Prize in Economics 2022 :बैंकों पर खतरे का समाधान ने बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविगो को दिलाया अर्थशास्‍त्र का नोबेल

Nobel Prize in Economics 2022 :बैंकों पर खतरे का समाधान ने बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविगो को दिलाया अर्थशास्‍त्र का नोबेल

Nobel Prize in Economics 2022: स्‍वीडेन नोबेल कमेटी ने सोमवार को अर्थशास्‍त्र के नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा कर दी है। वर्ष 2022 के इकॉनमिक साइंसेज़ के नोबेल पुरस्‍कार (Nobel Prize 2022) के लिए बेन बर्नानके (Ben S. Bernanke), डगलस डायमंड (Douglas W. Diamond) और फिलिप डायबविगो (Philip H. Dybvig)को देने का ऐलान किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- 25 सितंबर 2024 का राशिफलः जानिए बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन? इन राशियों को करोबार में मिलेगी तरक्की

नोबेल समिति के अनुसार, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग ने सैद्धांतिक मॉडल विकसित किए जो बताते हैं कि बैंक क्यों मौजूद हैं, और समाज में उनकी भूमिका क्‍या है? समाज में बैंकों के बंद होने की अफवाहों से क्‍या प्रभाव पड़ सकता है और इसकी संभावना को कैसे कम किया जाए।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-आपके भाई ने पूरे देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया

सरकार की ओर से जमा बीमा को बैंक के डूबने के खतरे का समाधान बताया

उन्‍होंने बताया कि बैंक के डूबने की अफवाह उड़ते ही लोग बैंकों से अपनी जमा निकालने के लिए भागते हैं। ऐसे में उन्‍होंने सरकार की ओर से जमा बीमा को बैंक के डूबने के खतरे का समाधान बताया। जब जमाकर्ताओं को पता चलता है कि राज्य ने उनके पैसे की गारंटी दी है, तो बैंक डूबने की अफवाहों के बावजूद वे बैंकों की तरफ भागना शुरू नहीं करते।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...