New name of Noida International Airport : योगी कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने के प्रस्ताव को मिल गयी है। जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले को लेकर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में विकास कार्यों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी उपलब्धियों का भी जिक्र किया।
New name of Noida International Airport : योगी कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने के प्रस्ताव को मिल गयी है। जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ किया जाएगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले को लेकर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में विकास कार्यों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी उपलब्धियों का भी जिक्र किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोक भवन, लखनऊ में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के विकास के लिए कई अहम फैसले किए गए। कैबिनेट बैठक में लिए फैसलों की जानकारी देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कैबिनेट माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने प्रदेश को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) की सौगात दी है। यह एयरपोर्ट प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और भविष्य में देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित होने जा रहा है।कैबिनेट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का नाम ‘नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ रखने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करती है।”
सीएम ने कहा, “7 अक्टूबर, 2026 का दिन देश के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। सरकार के प्रमुख के रूप में निरंतर समर्पित सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश कैबिनेट प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक अभिनंदन करती है। कर्मयोगी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नए आत्मविश्वास के साथ चतुर्दिक विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।”