HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. नोरा फतेही लड़ रही हैं कोरोना से जंग, जानें कैसा है उनका हाल?

नोरा फतेही लड़ रही हैं कोरोना से जंग, जानें कैसा है उनका हाल?

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने की खबरें आ रही हैं। बुधवार को बॉलीवुड अ​भिनेता अर्जुन कपूर को कोरोना होने की खबर आई। अब 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई हैं। इसके बाद नोरा अपने आपको होम क्वारंटीन क​र लिया है। इसकी जानकारी नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने खुद भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने की खबर दी है। नोरा के प्रवक्ता बयान जारी कर बताया कि वे 28 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई थीं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने की खबरें आ रही हैं। बुधवार को बॉलीवुड अ​भिनेता अर्जुन कपूर को कोरोना होने की खबर आई। अब ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई हैं। इसके बाद नोरा अपने आपको होम क्वारंटीन क​र लिया है। इसकी जानकारी नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने खुद भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने की खबर दी है। नोरा के प्रवक्ता बयान जारी कर बताया कि वे 28 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई थीं।

पढ़ें :- Mamta Kulkarni को Drug Scandal मामले में कोर्ट ने सबूतों के आधार पर दर्ज की FIR को किया रद्द

नोरा फतेही (Nora Fatehi)  ने लिखा, दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं इस वक्त कोरोना से लड़ रही हूं। इसने सच में मुझे बहुत प्रभावित किया है। फिलहाल डॉक्टर्स की देख रेख में हूं। कृप्या आप सभी सुरक्षित रहें, मास्क पहनें, यह किसी को भी हो सकता है। जीवन से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है।

बॉलीवुड में कोरोना की तीसरी लहर

सबसे पहले करीना और अमृता अरोड़ा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उनके संपर्क में आए सभी लोगों का कोविड टेस्ट कराया गया था और कई स्टार्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कपूर फैमिली में अर्जुन कपूर सहित अंशुला कपूर, रिया कपूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

पढ़ें :- Avneet Kaur Photos: अवनीत कौर ने किलर लुक में शेयर की तस्वीरें, रेड हॉट तस्वीरें वायरल

शूटिंग पर ओमिक्रॉन का पड़ने लगा असर 

ओमिक्रॉन (Omicron) केस की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है। मुंबई में ओमिक्रॉन (Omicron)  और कोरोना के बढ़ते केस का असर शूटिंग पर पड़ने लगा है। कोरोना के मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) का घोषित हो चुका है। फिल्मों की रिलीज भी टाल दी गई है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...