1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. उपराष्ट्रपति पद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

उपराष्ट्रपति पद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नौ सितंबर को होने चुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी है और इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत (Nomination Process Begins) हो गई है। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि दस्तावेजों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने उपराष्ट्रपति पद (Vice Presidential) के लिए नौ सितंबर को होने चुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी है और इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत (Nomination Process Begins) हो गई है। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि दस्तावेजों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। चुनावी मुकाबले से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है।

पढ़ें :- केरल के कानून मंत्री पी राजीव ने सबरीमाला मंदिर के तंत्री को जमानत मिलने पर जताई चिंता, कोर्ट के आदेश के बताया फाइनल फैसले जैसा

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के अचानक इस्तीफे के बाद 21 जुलाई को यह पद रिक्त हो गया था। धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 में समाप्त होना था। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, मध्यावधि चुनाव की स्थिति में पद पर चुने जाने वाले व्यक्ति को पूरे पांच साल का कार्यकाल मिलता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...