1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. अब बिहार के विशेष राज्य के दर्जे को लेकर एक शब्द भी नहीं बोल रहे…तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश कुमार पर निशाना

अब बिहार के विशेष राज्य के दर्जे को लेकर एक शब्द भी नहीं बोल रहे…तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश कुमार पर निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि, पहले से ही हमें पता था कि भाजपा, NDA बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देगी। एक मामूली संशोधन करके बिहार जैसे और गरीब राज्यों को स्पेशल स्टेटस दिया जा सकता था, पहले भी संशोधन हुए हैं। यही हमारी पुरानी मांग है... NDA ने बिहार के लोगों को धोखा दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार को विशेष राज्य (Special State) का दर्जा नहीं मिला तो विपक्षी दल के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर उनके रहते बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा तो फिर उनका सरकार में क्या काम है?

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

तेजस्वी यादव ने कहा कि, पहले से ही हमें पता था कि भाजपा, NDA बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देगी। एक मामूली संशोधन करके बिहार जैसे और गरीब राज्यों को स्पेशल स्टेटस दिया जा सकता था, पहले भी संशोधन हुए हैं। यही हमारी पुरानी मांग है… NDA ने बिहार के लोगों को धोखा दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री(नीतीश कुमार) कहते थे कि आंदोलन करेंगे, सड़कों पर उतरेंगे लेकिन अब बिहार के विशेष राज्य के दर्जे को लेकर वे एक शब्द भी नहीं बोल रहे। नीतीश कुमार इस समय वह हैसियत रखते हैं क्योंकि अभी उनके बदौलत ही सरकार है। अगर उनके रहते बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा तो फिर उनका वहां क्या काम है?

बता दें कि, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में भाजपा के प्रमुख सहयोगी जेडीयू द्वारा बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग के बाद वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित जवाब दिया है। उन्‍होंने जवाब में कहा है कि अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) की 2012 की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार को विशेष दर्जा नहीं दिया जा सकता।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...