1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ODI World Cup 2023: क्विंटन डी कॉक के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, वनडे​ विश्व कप में जड़ा तीसरा शतक

ODI World Cup 2023: क्विंटन डी कॉक के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, वनडे​ विश्व कप में जड़ा तीसरा शतक

वनडे विश्व कप में आज दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। दक्षिण अफ्रीका इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप में आज दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। दक्षिण अफ्रीका इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।

पढ़ें :- मोहम्मद शमी का ऑपरेशन सफल, पीएम मोदी ने स्वास्थ्य में जल्दी सुधार होने की कामना

वहीं, सातवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति में सुधार करना चाहेगी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम की है। क्विंटन डी कॉक विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा दिया है। बता दें कि, मुंबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के डीकॉक ने 101 गेंदों में शतक पूरा किया। डीकॉक वर्ल्ड कप के एक एडीशन में 3 शतक जड़ने वाले पहले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बने। ये उनके वनडे करियर का 20वां शतक रहा।

 

पढ़ें :- Kane Williamson : विराट कोहली का दोस्त टेस्ट क्रिकेट में मचा रहा गदर, सात मैचों में ठोक डाले 7 शतक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...