1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Operation Sindoor : ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ, बोले- किराना हिल्स पर स्ट्राइक से पस्त हुआ पाक, उनके पास हैं कई सबूत

Operation Sindoor : ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ, बोले- किराना हिल्स पर स्ट्राइक से पस्त हुआ पाक, उनके पास हैं कई सबूत

दुनिया के मशहूर विमानन विशेषज्ञ टॉम कूपर (Australian expert Tom Cooper) ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान भारत ने किराना हिल्स (Kirana Hills) इलाके पर हमले ने पाकिस्तान को पस्त कर दिया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दुनिया के मशहूर विमानन विशेषज्ञ टॉम कूपर (Australian expert Tom Cooper) ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान भारत ने किराना हिल्स (Kirana Hills) इलाके पर हमले ने पाकिस्तान को पस्त कर दिया था। उनका कहना है कि यह जगह पाकिस्तान (Pakistan) के परमाणु हथियारों के स्टोरेज से जुड़ी मानी जाती है। हालांकि भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने पहले इस तरह के हमले से इनकार किया था, लेकिन कूपर का कहना है कि उनके पास कई सबूत हैं।

पढ़ें :- IAF Su-30MKI Crash : असम के कार्बी आंगलोंग में Su-30 MKI फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट की मौत

जानें क्या है टॉम कूपर का बड़ा दावा? यह हमला सीधा संदेश था कि भारत जहां चाहे, जब चाहे हमला कर सकता है

उनके मुताबिक, भारतीय वायुसेना (Indian Air Force)  ने पाकिस्तान के किराना हिल्स (Kirana Hills)  को निशाना बनाया था। यह जगह पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम की अहम साइट मानी जाती है। उनका कहना है कि इस हमले के बाद पाकिस्तान की स्थिति बहुत कमजोर हो गई थी। इसी वजह से पाकिस्तान ने अमेरिका और भारत से संपर्क कर संघर्ष रोकने की कोशिश की। कूपर के अनुसार, यह हमला सीधा संदेश था कि भारत जहां चाहे, जब चाहे हमला कर सकता है।

भारत के हमलों से पाकिस्तान ने टेके घुटने

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में मिसाइलों के निशान (कॉन्ट्रेल) दिखाई देते हैं, जो पहाड़ी इलाके की ओर जाते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा वहां के रडार स्टेशन (Radar Station) से उठता धुआं भी हमले की ओर इशारा करता है। कूपर के अनुसार, भारत ने पहले पाकिस्तान के रडार सिस्टम (Radar System)  को निशाना बनाया ताकि जवाबी कार्रवाई कमजोर हो जाए। इसके बाद भूमिगत स्टोरेज के प्रवेश द्वारों पर हमला किया गया।

पढ़ें :- PAK-Afghan War : ऑपरेशन सिंदूर में तबाह नूर खान बेस पर अफगानिस्तान का हमला, 35 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

‘भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने निभाई अहम भूमिका ‘

उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले के बाद पाकिस्तान पर दबाव काफी बढ़ गया था और यही वजह बनी कि उसने संघर्ष रोकने की कोशिश शुरू की। कूपर का मानना है कि भारत का एकीकृत एयर डिफेंस सिस्टम इस पूरे संघर्ष में बहुत प्रभावी साबित हुआ, जिसने पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों को काफी हद तक नाकाम कर दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...