Oscar Awards Ceremony : ग्लोबल पॉवर कपल निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) रेड कार्पेट पर साथ पोज देकर फिर से फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मगर इस आइकॉनिक मूमेंट के पहले दोनों के साथ एक हादसा होते होते रह गया। जिससे इनकी यादों में ऑस्कर का एक खास किस्सा भी जुड़ गया।

#VIRAL Nick Jonas y su esposa, Priyanka Chopra, casi sufren un accidente antes de pisar la alfombra roja de los Oscar. Así les fue en su trayecto en el carrito de golf hacia la entrada del Dolby Theatre#Oscars #JLMNoticias #Aguascalientes #Ags pic.twitter.com/EcO2kky81X
— José Luis Morales (@JLMNoticias) March 16, 2026
15 मार्च को हुए 98वें ऑस्कर अवॉर्ड (98th Academy Awards) में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हिस्सा लेने पहुंचे थे। रेड कार्पेट पर जाने के लिए कपल काफी लेट हो रहा था। जिससे लिए वो गोल्फ कार्ट उन्हें ले जा रही थी। टीएमजेड के साझा किए वीडियो में काफी कुछ नजर आ रहा है। कपल गोल्फ कार्ट पर बैठा मगर लेट होने की वजह से ड्राइवर ने उसकी स्पीड तेज कर दी। जिसके बाद एक मोड़ आता है जिसमें कार्ट का बैलेंस बिगड़ गया और उसका एक पहिया जमीन से उठ गया। जिसके बाद जोड़े ने कार्ट को पकड़ लिया। ड्राइवर ने कुछ ही सेकेंड में उसपर काबू पा लिया।
पर्सनल गाड़ी की नहीं थी इजाजत
98वें ऑस्कर अवॉर्ड (98th Academy Awards) समारोह का आयोजन अमेरिका के हॉलीवुड (Hollywood) स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस दौरान थिएटर के सुरक्षा घेरे के अंदर किसी भी निजी वाहन को आने की अनुमति नहीं थी। समारोह में दुनिया भर से सेलिब्रिटीज के आने से वाहनों के मेनेज करना मुश्किल होता है। जिसके बाद आयोजकों ने उन्हें ले जाने के लिए गोल्फ कार्ट की इंतजाम करा था।