1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अभिषेक मद्धेशिया की मौत पर उबाल: सोनौली बॉर्डर पर व्यापारियों का कैंडल मार्च,न्याय की गूंज तेज

अभिषेक मद्धेशिया की मौत पर उबाल: सोनौली बॉर्डर पर व्यापारियों का कैंडल मार्च,न्याय की गूंज तेज

व्यापारियों का फूटा आक्रोश,सोनौली बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाल अभिषेक मद्धेशिया को दी श्रद्धांजलि

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही से अभिषेक मद्धेशिया की मौत के बाद वैश्य समाज में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। इसी आक्रोश को व्यक्त करने के लिए शनिवार की शाम भारत–नेपाल सोनौली बॉर्डर पर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत अभिषेक को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

पढ़ें :- ‘विकसित यूपी@2047’ विजन के तहत विकास का रोडमैप तैयार, आत्मनिर्भर, समावेशी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी शहरों का विकास

कैंडल मार्च भारत की ओर से प्रारंभ होकर श्री राम जानकी मंदिर चौराहे तक पहुंचा, जहां शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित सैकड़ों लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय वैश्य अधिवेशन के जिला अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल, साहू समाज सोनौली के अध्यक्ष सोनू साहू, विकास मिश्रा, रवि वर्मा, रवि मद्धेशिया, गुरु मद्धेशिया, संजीव जायसवाल, मनोज मद्धेशिया, प्रेम जायसवाल, बैजू यादव सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि अभिषेक मद्धेशिया की मौत अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। अगर जांच में चिकित्सकीय लापरवाही साबित होती है, तो जिम्मेदार डॉक्टरों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल को गोरखपुर स्थित आनंद लोक हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेशिया की मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- यूपी में विकसित भारत- जी राम जी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए : केशव प्रसाद मौर्य

आक्रोशित व्यापारियों ने चेताया कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल रहे, जिनमें घटना को लेकर गहरा रोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...