1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, बनाए गए 4000 क्रय केंद्र , समर्थन मूल्य तय

यूपी में एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, बनाए गए 4000 क्रय केंद्र , समर्थन मूल्य तय

योगी सरकार ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। लखनऊ संभाग के जनपदों में खरीद अलग-अलग तिथियों में रखी गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। योगी सरकार ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। लखनऊ संभाग के जनपदों में खरीद अलग-अलग तिथियों में रखी गई है। लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ पहली नवंबर से खरीद शुरू होगी, जबकि हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में पहली अक्टूबर से धान खरीद चल रही है।

पढ़ें :- 'हम T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जगह नहीं ले पाएंगे, भले ही वे पीछे हट जाएं...' ICC से बोला आइसलैंड क्रिकेट एसोसिएशन

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये व धान ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। किसानों को धान की उतराई, छनाई व सफाई की मद में 20 रुपये प्रति कुंतल की दर से प्रतिपूर्ति की जाएगी। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4000 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

योगी सरकार ने किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान कराने का निर्देश दिया है। खाद्य-रसद विभाग की तरफ से धान खरीद के लिए पहली सितंबर से पंजीकरण चल रहा था। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये व धान ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4000 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। कृषि विभाग के मुताबिक खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान से आच्छादित क्षेत्रफल 61.24 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष धान का उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। औसत उत्पादन लगभग 43.36 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है।

इन जनपदों में मंगलवार से खरीद

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में पहली नवम्बर से धान खरीद शुरू होगी। यह खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभाग में होगी। लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में भी शुक्रवार से खरीद शुरू होगी।

पढ़ें :- UGC Regulations 2026 : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और यूजीसी से जवाब मांगा, अगले आदेश तक 2012 वाले नियम लागू

पश्चिमी यूपी में 31 जनवरी व पूर्वी उप्र में 28 फरवरी तक चलेगी खरीद

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली अक्टूबर से शुरू हुई धान खरीद 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 28 फरवरी 2025 तक चलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...